Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ज़्यादा खाने के कॉन्टेस्ट में यूके में 2 बच्चों की मां के गले में अटके मार्शमैलो, हुई मौत

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 13 September, 2024
यूके में ज़्यादा खाने के कॉन्टेस्ट में एक महिला के गले में मार्शमैलो अटकने के बाद मौत हो गई है। 37 वर्षीय मृतका 2 बच्चों की मां थी और इस प्रतियोगिता में उसे 60 सेकेंड में अधिक से अधिक मार्शमैलो निगलने थे। महिला के बेसुध होने पर वहां मौजूद एक नर्स ने उसकी जान बचाने की कोशिश की थी।
read more at न्यूज़ 24