₹5 ट्रिलियन का बाज़ार पूंजीकरण पार करने वाला तीसरा भारतीय ऋणदाता बना एसबीआई
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयर ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में ₹566 का अपना रिकॉर्ड स्तर छुआ। इसके साथ ही एसबीआई ₹5 ट्रिलियन का बाज़ार पूंजीकरण पार करने वाला देश का तीसरा ऋणदाता बन गया है। ऋणदाताओं की इस सूची में ₹8.38 ट्रिलियन बाज़ार पूंजीकरण के साथ एचडीएफसी बैंक पहले जबकि आईसीआईसीआई बैंक (₹6.33 ट्रिलियन) दूसरे स्थान पर है।
read more at News18 हिन्दी


