Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
ओडिशा में मेडिकल PG एग्ज़ाम पेपर वॉट्सऐप पर किया गया शेयर, अधिकारियों ने कहा- लीक नहीं हुआ
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Friday, 31 July, 2026
ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज़ (OUHS) के पीजी मेडिकल एग्ज़ाम का पेपर परीक्षा शुरू होने के कुछ मिनट बाद कथित तौर पर वॉट्सऐप पर शेयर किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रश्नपत्र की तस्वीरें परीक्षा केंद्र के अंदर ली गई थीं और इसे पेपर लीक नहीं माना जा सकता है क्योंकि प्रश्नपत्र परीक्षा हॉल के अंदर से बाहर आया था।
read more at Hindustan Times
32,000+ पदों की यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का परिणाम जारी, 76,000+ अभ्यर्थी हुए सफल
short by खुशी / on Friday, 31 July, 2026
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 32,679 पदों के लिए आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में 76,184 अभ्यर्थी पास हुए हैं जिनका डीवी और शारीरिक मानक परीक्षण 17-अगस्त से शुरू होगा। इस परीक्षा में अनारक्षित वर्ग में सामान्य कटऑफ 258.03661 और महिला कटऑफ 255.84346 रही।
300 में से 299 अंक लाने पर भी चयन नहीं! रांची में क्यों आंदोलन कर रहे हैं हज़ारों छात्र?
short by Tanya Jha / on Friday, 31 July, 2026
रांची (झारखंड) में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर हज़ारों उम्मीदवार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उम्मीदवार '14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करो' और 'हेमंत सोरेन इस्तीफा दो' जैसे नारे लिखे प्लैकार्ड्स लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। एक उम्मीदवार ने दावा किया कि JSSC PGT-2023 परीक्षा में 300 में 299 अंक लाने के बावजूद उसका चयन नहीं हुआ।
क्या ₹21000 की सैलरी लिमिट बढ़ने वाली है? सरकार ने सदन में दिया जवाब
short by Rishi Raj / on Thursday, 30 July, 2026
सरकार ने संसद में बताया है कि फिलहाल कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ₹21,000 मासिक वेतन सीमा बढ़ाने का कोई नया प्रस्ताव या समयसीमा तय नहीं की गई है। सरकार ने बताया कि वेतन सीमा में समय-समय पर समीक्षा के बाद संशोधन किया जाता है। आखिरी बार 1 जनवरी 2017 से इसे ₹15,000 से बढ़ाकर ₹21,000 किया गया था।
4 NEET अभ्यर्थियों पर लगा ₹5,000-₹5,000 ज़ुर्माना, अपने परिणाम को दी थी चुनौती
short by Anuj / on Thursday, 30 July, 2026
बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने NEET परिणामों को चुनौती देने वाले 4 अभ्यर्थियों पर ₹5,000-₹5,000 का ज़ुर्माना लगाया है। अभ्यर्थियों का दावा था कि उनकी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में त्रुटियां हुई हैं जिसके बाद अदालत ने उनकी उत्तर पुस्तिकाएं सीलबंद लिफाफों में मंगाने का आदेश दिया था। जांच में निष्कर्ष निकाला कि NTA के मूल्यांकन में कोई त्रुटि नहीं थी।
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, वॉट्सऐप पर हुआ वायरल
short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 30 July, 2026
देशभर में नीट पेपर लीक को लेकर आक्रोश के बीच ओडिशा की मेडिकल पीजी प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा के दौरान वॉट्सऐप पर शेयर किए जाने का मामला सामने आया है। यह भी आरोप है कि परीक्षा के दौरान कुछ मोबाइल नंबर से प्रश्नों के उत्तर भी शेयर किए गए। अधिकारी ने कहा, "इसे प्रश्नपत्र लीक नहीं कहा जा सकता।"
राज्यसभा में पेश हुआ ऐंटी-पेपर लीक बिल
short by Rishi Raj / on Thursday, 30 July, 2026
राज्यसभा में गुरुवार को लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक-2026 पेश किया गया। लोकसभा से पहले ही पास हो चुके इस बिल में संगठित तरीके से पेपर लीक कराने वालों के लिए 10-साल तक की जेल और ₹10-करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसका मकसद भर्ती/प्रवेश परीक्षाओं में नकल व पेपर लीक पर सख्त रोक लगाना है।
read more at X
बिहार CM ने TRE-4 पर युवाओं को दी खुशखबरी, 32,388 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती
short by Anuj / on Wednesday, 29 July, 2026
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को X पर बताया कि TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने अधियाचना BPSC को भेज दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कक्षा 1-5 में 3,847 पद, कक्षा 6-8 में 8,563, कक्षा 9-10 में 3,877 और कक्षा 11-12 में 16,101 पदों पर भर्ती होगी।
HPRCA में नर्स के 312 पदों पर निकली भर्ती
short by सलीम / on Wednesday, 29 July, 2026
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती 5 वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 29 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
IIT कानपुर में ऐडमिशन न मिलने पर छात्र ने हैक की वेबसाइट, मिला तगड़ा ऑफर
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 29 July, 2026
IIT कानपुर में ऐडमिशन न मिलने पर एक छात्र ने कथित तौर पर आईआईटी कानपुर और आईआईटी मद्रास की वेबसाइट हैक कर ली। छात्र ने दावा किया कि उसने अपनी क्षमता दिखाने के लिए ऐसा किया। IIT कानपुर ने छात्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बजाय उसके कौशल का मूल्यांकन करके उसे इंटर्नशिप का ऑफर दिया है।
Load More