Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
सुरक्षा के नाम पर कर्मचारियों की निगरानी! क्या है TCS का लैपटॉप मॉनिटरिंग टूल जिसपर छिड़ा है विवाद?
short by Rishi Raj / on Thursday, 20 August, 2026
TCS ने कर्मचारियों के कंपनी लैपटॉप में डिजिटल यूज़र एक्सपीरियंस मॉनिटरिंग टूल लगाया है, जो इस्तेमाल किए गए ऐप्स और उनमें बिताया समय देख सकता है। कंपनी ने टूल के नाम और जुटाए जा रहे डेटा पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसे डेटा सुरक्षा के साथ कर्मचारियों की गतिविधियों पर नज़र रखने से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
read more at Moneycontrol
भारतीय छात्रों को गूगल की ओर से बड़ा तोहफा, एक साल तक फ्री में मिलेगा ₹5000 का गूगल AI प्लस
short by Himanshu / on Thursday, 20 August, 2026
भारत में गूगल कॉलेज के योग्य छात्रों को गूगल AI प्लस का एक साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रही है। भारत में इस प्लान की सामान्य कीमत ₹399 प्रति महीना है यानी एक साल में करीब ₹4,800। इस ऑफर के तहत छात्रों को टूल के इस्तेमाल की 2 गुना ज़्यादा लिमिट, जेमिनाई ओमनी और 400GB क्लाउड स्टोरेज फ्री में मिलेगा।
दिल्ली सरकार ने 9वीं कक्षा में तीसरी भाषा वाला नियम लिया वापस
short by Anuj / on Thursday, 20 August, 2026
दिल्ली सरकार ने कक्षा 9वीं में थर्ड लैंग्वेज (आर3) को अनिवार्य करने वाले फैसले को वापस ले लिया है। नियम था कि जो छात्र आर3 में पास नहीं हो पाते उन्हें 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में बैठने का पात्र नहीं माना जाता। अधिकारी के अनुसार, पहले जारी आदेश की व्याख्या को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी।
छंटनी के बाद भारतीय शख्स को US में करनी पड़ी क्लीनिंग जॉब, कहा- उम्मीद से जल्दी खत्म हो गए पैसे
short by Rishi Raj / on Thursday, 20 August, 2026
एच-1बी वीज़ा पर अमेरिका में काम कर रहे इंदौर के विनय माहेश्वरी की पिछले साल छंटनी हो गई। 60-दिनों में नई नौकरी नहीं मिलने के बाद वह अमेरिका में कुछ समय और रुके, लेकिन बचत खत्म होने पर नॉर्थ कैरोलाइना के एक हॉस्टल में कमरा साफ करने का काम किया। उन्होंने कहा, “पैसे मेरी उम्मीद से जल्दी खत्म हो गए।”
read more at Hindustan Times
BPSC की AEDO परीक्षा में धांधली पर EOU की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड अतुल राज गिरफ्तार
short by खुशी / on Thursday, 20 August, 2026
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बीपीएससी की अप्रैल 2026 में हुई एईडीओ की परीक्षा में गड़बड़ी के कथित मास्टरमाइंड अतुल राज पांडेय को पटना से गिरफ्तार किया है। अतुल कंकड़बाग स्थित रघुनाथ उच्च बालिका विद्यालय परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक ऑपरेटर था। जांच में पाया गया कि वह एईडीओ परीक्षा में सक्रिय सॉल्वर गैंग से जुड़ा हुआ था।
चीन में दिनभर पहाड़ों-बादलों को निहारते हुए युवक ने एक महीने में कमाए ₹8.5 लाख
short by खुशी / on Thursday, 20 August, 2026
चीन में एक 23-वर्षीय व्लॉगर ने 'क्लाउडस्केप ऑब्ज़र्वर' बनकर बादलों/पहाड़ों/कोहरे के खूबसूरत नज़ारों को निहारते हुए एक महीने में करीब ₹8.5 लाख कमाए हैं। व्लॉगर ने 16 जुलाई-15 अगस्त तक लाओजुन माउंटेन को अलग-अलग ऐंगल से कैमरे में उतारा जिसके लिए वह सुबह 5 बजे से शाम तक पहाड़ों में समय बिताते। कई ऑनलाइन यूज़र्स ने इसे 'ड्रीम जॉब' बताया।
'न हॉबी छूटेगी, न बॉस करेगा परेशान' शख्स ने बताया कॉर्पोरेट लाइफ में सर्वाइव करने का गोल्डन रूल
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 20 August, 2026
कॉर्पोरेट लाइफ में काम और निजी ज़िंदगी के बीच संतुलन पर एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ है। उसका कहना है कि अगर आप अपनी हॉबी के लिए समय निकालना चाहते हैं तो ज़रूरी है कि आपका काम शानदार रहे। बकौल शख्स, KRA-KPI समय पर पूरे करें क्योंकि अगर टारगेट पूरे नहीं हुए तो अच्छे काम नज़रअंदाज़ हो सकते हैं।
UPSC ने प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के 80 पदों पर निकाली भर्ती, 11 सितंबर तक करें आवेदन
short by Himanshu / on Wednesday, 19 August, 2026
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने ईपीएफओ में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के 80 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 22 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसकी अंतिम तिथि 11 सितंबर तय की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने किए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। फिलहाल परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
ऑन्ट्रप्रेन्योर ने सुबह 10:15 बजे खाली ऑफिस की तस्वीर की शेयर, बेंगलुरु के ट्रैफिक को बताया वजह
short by Rishi Raj / on Wednesday, 19 August, 2026
बेंगलुरु के एक ऑन्ट्रप्रेन्योर ने सुबह 10:15 बजे अपने खाली ऑफिस की तस्वीर शेयर कर शहर के ट्रैफिक को कर्मचारियों के ऑफिस पहुंचने में बड़ी परेशानी बताया है। उन्होंने लिखा, "जब लोग ऑफिस ही नहीं पहुंच पाएंगे तो अच्छे काम की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? समस्या लोगों की नहीं, बल्कि ऑफिस पहुंचने में लगने वाली मेहनत की है।"
read more at moneycontrol
पटना में आज से लगेगा रोज़गार मेला, रिलायंस-टाटा समेत 80 कंपनियों में 20000 नौकरी का मौका
short by Aakanksha / on Wednesday, 19 August, 2026
पटना (बिहार) के ज्ञान भवन में 19-23 अगस्त तक राज्य का सबसे बड़ा रोज़गार मेला लगेगा। इसमें एचडीएफसी पेमेंट्स बैंक, रिलायंस रिटेल और टाटा समूह की ट्रेंट समेत 80+ नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी और करीब 20,000 युवाओं को रोज़गार देने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें शामिल होने के लिए नियोजकों और अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
Load More