Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
SDRF जवान ने अपनी जान की परवाह किए बिना गंगा में डूब रहे शख्स को बचाया, सामने आया वीडियो
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 31 July, 2026
उत्तराखंड पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक SDRF जवान हरिद्वार में गंगा नदी में बह रहे नोएडा (यूपी) के एक शख्स की जान बचाता दिख रहा है। कांगड़ा घाट पर नहा रहा यह शख्स पानी के तेज़ बहाव में फंस गया। जवान तुरंत नदी में कूदा, तैरकर उस व्यक्ति तक पहुंचा और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
read more at X
₹3 करोड़ की नौकरी छोड़कर दुनिया घूमने निकल गया था शख्स, बाद में ऐक्ट्रेस संग खड़ी की कंपनी
short by खुशी / on Friday, 31 July, 2026
ऐक्ट्रेस कुशा कपिला के शेपवियर ब्रैंड 'अंडरनीट' के को-फाउंडर विमर्श राज़दान ने बताया है कि उन्होंने एक साल तक दुनिया घूमने के लिए ₹3 करोड़ के सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने बताया, "अपनी ज़िंदगी के 13 साल...मैं घर सिर्फ सोने जाता था...प्रतिदिन 18-20 घंटे काम किया...वह मेरे लिए सामान्य था..एक दिन मैंने सब छोड़ दिया।"
read more at Hindustan Times
अनोखा मंदिर, चढ़ाया गया दूध बेकार नहीं जाता; ज़रूरतमंद लोग करते हैं इस्तेमाल
short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 30 July, 2026
तमिलनाडु के होसुर में स्थित ब्रह्मा मलाई मंदिर देश में सस्टेनेबल मैनेजमेंट का एक बेहतरीन उदाहरण बन गया है। यहां की खास बात यह है कि मंदिर में चढ़ाया गया कोई भी प्रसाद या सामग्री व्यर्थ नहीं जाता और हर चीज़ का जरूरत के अनुसार सोच-समझकर उपयोग किया जाता है और ज़रूरतमंद लोगों तक यह पहुंचाया जाता है।
read more at X
पोते ने कहा- 'दादी, मोदी जी का फोन आया है!' फिर दादी ने जो कहा उसने सबका दिल जीत लिया
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 30 July, 2026
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक पोता अपनी दादी पर प्रैंक करता है। शख्स ने सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेल्फी वीडियो प्ले कर दादी को मोबाइल पकड़ाते हुए कहा, "दादी...मोदी जी का फोन आया है।" दादी ने मासूमियत से कहा, "बहुत बारिश आई है...कभी आओ, एक बार मिल जाओ...मुझे प्रधानमंत्री बना दो।"
असम में शख्स ने जान पर खेलकर बाढ़ में डूबते बछड़े को बचाया, यूज़र बोली- यही है शहर व गांव में अंतर
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 29 July, 2026
असम में भीषण बाढ़ के बीच एक शख्स ने जान पर खेलकर बाढ़ में डूबते बछड़े को बचाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स कोशिश करके बछड़े को किनारे पर सुरक्षित पहुंचा देता है। इस पर एक यूज़र ने कहा, "शहर और गांव के प्यार मे यह अंतर हमेशा रहेगा👌।"
read more at Youtube
राजस्थान में तलवार थमाकर 10 वर्षीय लड़की को बनाया गया राजपूत परिवार का उत्तराधिकारी
short by खुशी / on Wednesday, 29 July, 2026
नागौर (राजस्थान) के सूरियास में सदियों पुरानी परंपरा को बदलते हुए पहली बार बेटी को राजपूत परिवार का उत्तराधिकारी बनाया गया है। बीते दिनों 'पाग दस्तूर' की रस्म के तहत 10-वर्षीय भाविका कंवर को तलवार थमाकर परिवार की विरासत-ज़िम्मेदारियां सौंपी गई। 15-जुलाई को भाविका के पिता के निधन के बाद मां-दादी ने दत्तक उत्तराधिकारी के बजाय भाविका को उत्तराधिकारी चुना।
251 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले शाकिर, पैदल ही हरिद्वार से पहुंचे मुज़फ्फरनगर
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 29 July, 2026
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में अपने हिंदू दोस्त के साथ मुस्लिम युवक शाकिर 251 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ा यात्रा करते दिखाई दिए हैं। मेरठ निवासी शाकिर ने हरिद्वार से कांवड़ यात्रा शुरू की थी। वह सिर्फ रास्ते में मिलने वाले अन्य कांवड़ियों की सेवा भी कर रहे हैं। शाकिर का कहना है कि उनकी दोस्ती किसी धर्म/जाति की मोहताज नहीं है।
समुद्र में डूबते बच्चे की जान बचाने वाले किशोर लाइफगार्ड को सम्मानित करना चाहते हैं ट्रंप
short by Himanshu / on Wednesday, 29 July, 2026
कैलिफोर्निया में 16 वर्षीय लाइफगार्ड राइडर विलियम्स द्वारा समुद्र में डूबते 10 वर्षीय लड़के को बचाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह विलियम्स को वाइट हाउस बुलाकर उन्हें एक बड़ा नागरिक सम्मान देंगे। ट्रंप ने कहा, "बहुत बहादुर, वह सम्मान के हकदार हैं।"
35 साल तक अपनी पूरी सैलरी दान करने वाले लाइब्रेरियन की कहानी वायरल, पद्मश्री से हैं सम्मानित
short by खुशी / on Wednesday, 29 July, 2026
पद्मश्री से सम्मानित तमिलनाडु के पालम कल्याणसुंदरम की समाजसेवा की कहानी वायरल हो रही है। 20-किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल आने-जाने वाले पालम ने कॉलेज लाइब्रेरियन की नौकरी मिलने के बाद 35-साल तक प्रतिमाह अपनी सैलरी गरीबों-अनाथों को दान की। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने ₹10-लाख पेंशन, पैतृक संपत्ति और अमेरिकन ऑर्गनाइज़ेशन से मिली ₹30 करोड़ की राशि भी दान की थी।
read more at Moneycontrol
दसवीं में 54% लाने वाला पहुंचा IIT बॉम्बे; छात्र ने बताया JEE क्रैक करने का राज़
short by शुभम श्रीवास्तव / on Tuesday, 28 July, 2026
दसवीं में सिर्फ 54% अंक पाने वाले जैनेंद्रजीत ने यूट्यूब पर IIT-बॉम्बे तक का अपना सफर साझा किया है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई का तरीका बदलकर, रोज़ लक्ष्य तय कर, सोशल मीडिया से दूरी बनाकर, कोचिंग लेक्चर से पहले तैयारी और PYQs हल करके सफलता हासिल की। इसके बदौलत उन्होंने जेईई-मेन्स में 99.98 पर्सेंटाइल और जेईई-एडवांस्ड में AIR-349 हासिल की।
read more at Moneycontrol
Load More