Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
पहली बार दुनिया के सबसे ऊंचे पुल पर 100 kmph की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, सामने आया वीडियो
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 20 August, 2026
रियासी (जम्मू-कश्मीर) में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज पर वंदे भारत ट्रेन पहली बार लगभग 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी है। इसका वीडियो भी वायरल है। यह वीडियो रेल मंत्रालय ने कटरा और बनिहाल को जोड़ने वाले 111 किलोमीटर लंबे ब्रॉड-गेज सेक्शन पर अधिकतम अनुमत गति को बढ़ाकर 100 किमी/घंटा करने की मंज़ूरी के बाद का है।
read more at Moneycontrol
40 बार फेल और 12 साल संघर्ष फिर भी नहीं मानी हार, एमपी के मनोज ने पास की MPPSC परीक्षा
short by Himanshu / on Thursday, 20 August, 2026
एमपी के मनोज पाल ने कई असफल प्रयासों के बाद MPPSC परीक्षा में सफलता हासिल की है और वित्त विभाग में सहायक संचालक बनें। उन्होंने लगभग 40 प्रतियोगी परीक्षाओं में असफलता का सामना किया लेकिन हार नहीं मानी। उन्होंने अपने 12 वर्षों के संघर्ष में कॉन्स्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, पटवारी, ऑडिटर और एडमिनिस्ट्रेटर जैसी कई भर्तियों में अपनी किस्मत आज़माई थी।
गुजरात में हिंदू और मुस्लिम महिलाओं ने एक-दूसरे के पतियों को दान की किडनी
short by Aakanksha / on Thursday, 20 August, 2026
अहमदाबाद (गुजरात) में एक हिंदू और एक मुस्लिम महिला ने एक-दूसरे के पतियों को अपनी किडनी दान करके उनकी जान बचाई है। अस्पताल ने इन ट्रांसप्लांट को 'दया, भरोसे, सांप्रदायिक सद्भाव और किसी की जान बचाने की इंसानी चाहत का एक बेहतरीन उदाहरण' बताया है। गौरतलब है कि उनके रिश्तेदारों से किडनी लेना मेडिकल कारणों से संभव नहीं था।
पिता ने पसंदीदा बाइक बेचकर बच्चों को पढ़ाया, 25 साल बाद बेटों ने थमाई परिवार के पहले नए घर की चाबी
short by खुशी / on Thursday, 20 August, 2026
भोपाल (एमपी) में बतौर सीनियर एग्ज़ीक्यूटिव कार्यरत अजय अमरावंशी नामक शख्स ने अपने माता-पिता का सपना पूरा कर उन्हें नया घर खरीदकर दिया है। बकौल अमरावंशी, 1990 के दशक में उनके पिता ₹2,000/माह कमाते थे और बच्चों को पढ़ाने-लिखाने के लिए उन्होंने अपनी पसंदीदा बाइक बेचकर 25-वर्षों तक ऑटो-रिक्शा चलाया। परिवार 25-वर्षों से किराए के कमरे में रह रहा था।
read more at Hindustan Times
एक पहिए वाली साइकल से नेपाल तक 11000KM का सफर कर रहे हैं सनीद, नशे के खिलाफ संदेश
short by Himanshu / on Wednesday, 19 August, 2026
केरल के साइक्लिस्ट सनीद ने ड्रग्स-विरोधी अभियान के लिए एक पहिये वाली साइकिल से नेपाल के माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक 11,000 किलोमीटर का सफर शुरू किया है। उन्होंने कहा, "मैं नशा करने के खिलाफ संदेश फैलाना चाहता हूं।" सनीद ने कहा, "लोगों को यह दिखाना चाहता हूं कि कुछ अलग हासिल करने के लिए ड्रग्स की ज़रूरत नहीं होती।"
read more at ANI
बचपन में पिता को खोया, ₹250 में किया काम; आज दिल्ली में लस्सी बेचकर ₹90,000 कमाता है शख्स
short by Rishi Raj / on Wednesday, 19 August, 2026
कंटेंट क्रिएटर उपेन वर्मा के साथ बातचीत में दिल्ली के एक लस्सी विक्रेता ने बताया है कि 11-साल की उम्र में पिता को खोने के बाद उन्होंने ₹250/दिन से काम शुरू किया। सालों की मेहनत से भाई-बहनों की शादी कराई और आज लस्सी बेचकर ₹80,0000-90,000/माह कमाते हैं। उन्होंने यूपी में अपने परिवार के लिए 2 मंज़िला घर भी बनाया है।
read more at Hindustan Times
JEE में 2 बार हुआ असफल, यूट्यूब से सीखी प्रोडक्ट डिज़ाइनिंग; अब ₹2 लाख/माह कमा रहा युवक
short by खुशी / on Wednesday, 19 August, 2026
ऑन्ट्रप्रेन्योर अंकुर वारिकू ने कहा है कि भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन 'लेबलिंग' की समस्या है। उन्होंने इंदौर (एमपी) के एक युवा डिज़ाइनर का उदाहरण देते हुए बताया, "वह मुझे मिला अब तक का सबसे टेलेंटेड लड़का है...वह जेईई में 2 बार असफल हुआ...रात में यूट्यूब से प्रोडक्ट डिज़ाइनिंग सीखी...अब फ्रीलांसिंग से ₹2 लाख/माह कमा रहा है।"
read more at Hindustan Times
असम में 103 साल की महिला ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को दान की अपने जीवनभर की बचत
short by Priyanka Verma / on Tuesday, 18 August, 2026
असम की एक 103-वर्षीय महिला कनकलता दास ने राज्य में हाल ही में आई बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित 77 परिवारों को अपने जीवनभर की बचत दान कर दी है। उन्होंने सबसे अधिक प्रभावित शिवसागर ज़िले के प्रत्येक परिवार को अपनी वर्षों की बचत से ₹2,000-₹2,000 दिए। डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर मृदुल यादव ने महिला का दान स्वीकार किया और उनसे आशीर्वाद लिया।
read more at NewsBytes
IAS आर्मस्ट्रॉन्ग ने बिना सरकारी फंड के बनवा दी थी 100 KM लंबी सड़क, जानें 'मिरेकल मैन' की कहानी
short by Himanshu / on Tuesday, 18 August, 2026
आईएएस अधिकारी आर्मस्ट्रॉन्ग पामे को 'मिरेकल मैन' कहा जाता है। 2012 में उन्होंने सरकारी आर्थिक मदद के बिना मणिपुर में 100KM लंबी सड़क बनवा दी थी। उन्होंने क्राउड फंडिंग से ₹50 लाख जुटाए थे। वह 2007 में यूपीएससी पास कर पहले आईआरएस अधिकारी बने और दोबारा यूपीएससी पास कर आईएएस बने थे। 2012 में तौसेम के एसडीएम नियुक्त हुए थे।
16 साल की उम्र में दुनिया का सबसे कम उम्र का CA बना भारतीय मूल का लड़का, रचा इतिहास
short by खुशी / on Tuesday, 18 August, 2026
दुबई में रहने वाले भारतीय मूल के लक्ष्मणन मय्यप्पन ने मात्र 16-साल 141-दिन की आयु में सीए बनकर बतौर 'दुनिया के सबसे युवा पुरुष सीए' गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा लिया है। 10वीं कक्षा पास करने के बाद 15-साल की उम्र में लक्ष्मणन ने एसीसीए क्वॉलिफिकेशन के लिए पढ़ाई शुरू की जिसमें उन्हें एक साल लगा।
Load More