Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

Automobile News

बाहर से देख रहे थे लेम्बोर्गिनी, मालिक ने बुलाया अंदर, फिर कराई सैर; बच्चों का रिऐक्शन वायरल
short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 20 October, 2026
हैदराबाद में एक शोरूम के बाहर 2 स्कूली बच्चे लेम्बोर्गिनी कार को निहार रहे थे जिसके बाद मालिक निशांत सबू ने बच्चों को अंदर बुलवाया। बच्चों ने सुपर कार के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और ये तस्वीरें उनके पिता ने खींची। फिर निशांत ने बच्चों को लेम्बोर्गिनी में बिठाकर उन्हें बाहर सैर कराई और बच्चों ने कहा, "मज़ा आ रहा है।"
यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर 120 की बजाए 100 Km प्रति घंटा होगी स्पीड, पेट्रालिंग बढ़ेगी
short by / on Sunday, 18 October, 2026
रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण यूपी के सभी से सभी सात एक्सप्रेसवे पर अधिकतम स्पीड 120 किमी/घंटा से घटाकर 100 किमी/घंटा करेगा। दुर्घटना कम करने के लिए पेट्रोलिंग टीमें 50 से 40 किमी पर होंगी, अतिरिक्त पार्किंग, फॉग लाइट और वेदर सेंसर सिस्टम लगाए जाएंगे। कोहरे के मौसम को देखते हुए ये फैसले लिए गए।
read more at Livehindustan
दिल्ली में शुरू होगी दुर्गा ई-ऑटो योजना, महिलाओं-ट्रांसजेंडर्स को मिलेंगे 1,300 पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो
short by / on Sunday, 11 October, 2026
दिल्ली सरकार की दुर्गा ई-ऑटो योजना को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल गई है। इसके तहत पहले चरण में 1,170 महिलाओं और 130 ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो दिए जाएंगे। इसके लिए नैशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) पोर्टल से आवेदन करना होगा और लॉटरी से चयन किया जाएगा। लाभार्थी दिल्ली EV पॉलिसी-2026 के तहत खरीद प्रोत्साहन के भी पात्र होंगे।
read more at Tv9hindi
महिंद्रा ने की ₹5,100 करोड़ की डील! इसे बेचेगी अपनी एयरोस्पेस कंपनी की 51% हिस्सेदारी
short by / on Saturday, 10 October, 2026
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ब्राज़ील की विमान निर्माता कंपनी एम्ब्रेयर के साथ करीब ₹5,100 करोड़ का समझौता किया है। इसके तहत एम्ब्रेयर, महिंद्रा की सहायक कंपनी नोवावायु एयरोस्पेस लिमिटेड की 51% हिस्सेदारी खरीदेगी। डील पूरी होने के बाद नोवावायु एयरोस्पेस, महिंद्रा एंड महिंद्रा की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी नहीं रहेगी बल्कि महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स की एसोसिएट कंपनी बन जाएगी।
read more at Livehindustan
किआ इंडिया का फेस्टिव ऑफर: 75% तक फिक्स रीसेल वैल्यू
short by / on Friday, 9 October, 2026
किआ इंडिया ने फेस्टिव सीजन में 'अश्योर्ड बायबैक' प्रोग्राम लॉन्च किया है। पेट्रोल-डीजल कारों पर 3 साल बाद 75% और EV पर 70% तक फिक्स रीसेल वैल्यू मिलेगी। Sonet, Seltos, Carens समेत कई मॉडल शामिल हैं। ग्राहक 3, 4 या 5 साल का प्लान चुन सकते हैं।
read more at Tv9hindi
इलेक्ट्रिक vs पेट्रोल कार: इंश्योरेंस में क्या है फर्क?
short by / on Monday, 5 October, 2026
इलेक्ट्रिक कार का इंश्योरेंस प्रीमियम पेट्रोल-डीजल से महंगा होता है क्योंकि बैटरी रिप्लेसमेंट की लागत अधिक है। थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस दोनों के लिए अनिवार्य है। EV में बैटरी की सामान्य टूट-फूट कवर नहीं होती। कैशलेस गैराज नेटवर्क, बैटरी कवर और ऐड-ऑन जांचकर ही पॉलिसी चुनें।
read more at Etnownews
यूपी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज कराने की टेंशन खत्म, 238 जगहों पर स्टेशन को मंज़ूरी
short by / on Sunday, 4 October, 2026
उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 238 स्थानों पर नए चार्जिंग स्टेशनों की मंज़ूरी दी गई। इनमें से 99 स्थानों के लिए समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जबकि 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन लंबित है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी ज़िलाधिकारियों को स्थान चिह्नित कर जल्द-से-जल्द सूचना भेजने का निर्देश दिया।
read more at Livehindustan
'आवारापन 2' की सफलता के बाद इमरान हाशमी ने खरीदी ₹3.74 करोड़ की मर्सिडीज़ G63 AMG कार
short by / on Saturday, 3 October, 2026
फिल्म 'आवारापन 2' की सफलता के बाद अभिनेता इमरान हाशमी ने नई मर्सिडीज़-बेंज G63 AMG खरीदी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट कलर की इस लग्ज़री SUV की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.74 करोड़ है। वहीं, इस कार की डिलीवरी की तस्वीरें-वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। गौरतलब है, इस कार के अलावा इमरान के पास रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी और लेम्बोर्गिनी हुराकान भी है।
read more at Newsbytesapp
आप न कर बैठें ये गलती! EV और पेट्रोल-डीज़ल गाड़ियों के इंश्योरेंस में क्या है अंतर?
short by / on Friday, 2 October, 2026
EV का इंश्योरेंस लेते समय पेट्रोल-डीज़ल कार के मुकाबले कुछ खास बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है क्योंकि इसकी बैटरी और दूसरे तकनीकी पार्ट्स काफी महंगे होते हैं। दुर्घटना में बैटरी खराब होने पर खर्च बढ़ सकता है इसलिए पॉलिसी में बैटरी डैमेज कवर, चार्जिंग केबल, अपवर्जन, वारंटी और ईवी की मरम्मत करने वाले गैराज नेटवर्क की जांच ज़रूर करें।
read more at Timesnowhindi
फेस्टिव सीजन से पहले मारुति सुजुकी की बिक्री में 24% बढ़ोतरी, सितंबर 2026 में बेचें 2.36 लाख वाहन
short by / on Thursday, 1 October, 2026
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की सितंबर में कुल बिक्री 24.4% बढ़कर 2,36,013 यूनिट्स हो गई, जबकि पिछले साल यह 1,89,665 यूनिट्स थी। कंपनी का कुल निर्यात सितंबर में बढ़कर 44,219 यूनिट्स हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 42,204 यूनिट्स था। वहीं, कुल घरेलू यात्री वाहन बिक्री करीब 37% बढ़कर सितंबर में 1,81,838 यूनिट्स हो गई।
read more at Inshorts
Load More