रिपोर्ट के मुताबिक, NSE सितंबर में अपना ₹30,000-32,000 करोड़ का IPO ला सकता है। इससे एक्सचेंज का मूल्यांकन करीब ₹5-5.3 लाख करोड़ हो सकता है, जिससे यह भारत के पूंजी बाज़ार के इतिहास के सबसे बड़े IPO में शामिल हो जाएगा। बकौल रिपोर्ट, यह IPO पूरी तरह से 'ऑफर-फॉर-सेल' (OFS) होगा जिसमें मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी कम कर सकते हैं।