Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हटके समाचार

दुर्लभ गुलाबी डॉल्फिन आई नज़र, वायरल हुआ वीडियो
short by Anuj / on Wednesday, 21 October, 2026
ओमान के मस्कट स्थित एक बीच के पास समुद्र में दुर्लभ गुलाबी रंग की दो डॉल्फिन नज़र आई हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो पर एक शख्स ने लिखा, "क्या यह AI है?" अन्य ने लिखा, "प्रकृति हैरान कर देने वाली चीज़ों से भरी है! ईश्वर की रचना सचमुच अद्भुत है!"
read more at Instagram
घरेलू हिंसा से बची महिला ने AI चैटबॉट से की 'शादी', दर्दनाक है वजह
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 21 October, 2026
घरेलू हिंसा से बची शियोन नामक जापानी महिला ने ChatGPT पर बने एआई-चैटबॉट 'सिएल' से शादी की है। बकौल शियोन, वह पूर्व पति के हिंसक व्यवहार से परेशान थीं जबकि AI-कंपेनियन के साथ सुरक्षित हैं क्योंकि वहां भावनात्मक उतार-चढ़ाव नहीं है। सेवा बंद होने पर सिएल को दोबारा बनाने के लिए उन्होंने मोबाइल में 5,000+ बातचीत के रिकॉर्ड रख लिए।
read more at X
पेशे से मज़दूर और नाम 'राष्ट्रपति', छत्तीसगढ़ के शख्स के नाम का मामला पहुंचा राष्ट्रपति सचिवालय
short by खुशी / on Tuesday, 20 October, 2026
मनेंद्रगढ़ (छत्तीसगढ़) निवासी एक शख्स का नाम 'राष्ट्रपति' है। स्कूल-रिकॉर्ड के मुताबिक, उनका नाम 1988 से इसी तरह दर्ज है और आधार-कार्ड व बैंक-पासबुक में यही नाम है। बकौल शख्स, उन्हें भी अपना नाम अटपटा लगता है क्योंकि वह मज़दूर हैं। संवैधानिक पदों के नाम के इस्तेमाल को लेकर नियम बनाने की मांग पर राष्ट्रपति सचिवालय ने संज्ञान लिया है।
read more at Youtube
न्यूज़ीलैंड के छात्रों ने 4X4X4 रुबिकस क्युब को 9.8 सेकंड में हल करने वाला रोबोट बनाया
short by / on Tuesday, 20 October, 2026
न्यूज़ीलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ कैंटरबरी के 4 मेकाट्रॉनिक्स छात्रों ने एक रोबोट बनाया जो महज़ 9.806 सेकंड में 4x4x4 रुबिकस क्यूब हल करता है। 16-अक्टूबर को दर्ज इस प्रयास से उन्होंने संभावित वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। रोबोट में 4 कैमरे और ड्रोन मोटरें लगी हैं। छात्र फिलहाल गिनीज़ बुक द्वारा उनके रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि होने का इंतज़ार कर रहे हैं।
read more at Newsbytesapp
मसालों से पेंटिंग बनाकर अमर काले ने गिनीज रिकॉर्ड बनाया
short by / on Tuesday, 20 October, 2026
कर्नाटक के 29 वर्षीय अमर काले ने हल्दी और मिर्च पाउडर से 175.82 वर्ग मीटर की दुनिया की सबसे बड़ी मसाला पेंटिंग बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। 27 जनवरी को धारवाड़ में बनी इस पेंटिंग में कर्नाटक की रूपरेखा और हम्पी रथ को दर्शाया गया है।
read more at Newsbytesapp
6 साल के बच्चे ने ढूंढ निकाला 20 करोड़ साल पुराना 'रहस्यमयी जीव'; कैसे किया कमाल?
short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 20 October, 2026
अमेरिका में 6-वर्षीय लियो यंगडाल को 20-50 करोड़ साल पुराने जेलीफिश जैसे समुद्री जीव का दुर्लभ जीवाश्म मिला है। Schramm पार्क में चट्टान के नीचे मिला 2.75 इंच का यह जीवाश्म कोनुलैरिड का है। विशेषज्ञों के मुताबिक, नेब्रास्का में पिछले 55-वर्षों में ऐसा जीवाश्म एक बार भी नहीं मिला था। इसे पार्क में शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए रखा जाएगा।
सपने में माता रानी के दर्शन, UP में समाधि लेने जा रही थी महिला; पति सहित 4 लोगों पर चालान
short by / on Monday, 19 October, 2026
रामपुर (उत्तर प्रदेश) में एक महिला लीलावती मंदिर परिसर में समाधि लेने की तैयारी कर रही थी। उसका दावा था कि सपने में माता रानी ने आदेश दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने समय रहते उसे रोककर काउंसलिंग की और समाधि के लिए खुदा गड्ढा पटवाया। एहतियातन पति व पुजारी समेत चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया।
read more at Tv9hindi
पेरिस में हिंसक प्रदर्शन में उड़ती लपटों के बीच दौड़ लगाती महिला का वीडियो क्यों हुआ वायरल?
short by शुभम श्रीवास्तव / on Monday, 19 October, 2026
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच जलते बैरिकेड के पास जॉगिंग करती महिला का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। इसे 19 लाख+ बार देखा गया। एक यूज़र ने मज़ाक में लिखा, "सड़कों पर दंगे हों, फिर भी 10,000 कदम पूरे करने हैं।" दूसरे ने कहा, "जब सड़कों पर अफरा-तफरी हो लेकिन कुछ किलो वज़न घटाना भी ज़रूरी हो।"
read more at Moneycontrol
नहाने के तौलिए को कितने दिन में धोना चाहिए?
short by / on Monday, 19 October, 2026
त्वचा रोग विशेषज्ञों के अनुसार, नहाने के तौलिए को हर 3-4 बार इस्तेमाल के बाद धोना चाहिए। गीले तौलिए में नमी, पसीना और मृत त्वचा कोशिकाएं जमा होने से बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं इसलिए इस्तेमाल के बाद तौलिया फैलाकर सुखाएं, परिवार में हर सदस्य का अलग तौलिया रखें और बदबू या दाग-फफूंद के निशान आने पर तुरंत बदलें।
read more at Timesnowhindi
4 साल के भारतीय मूल के अर्जुन प्रजापति का 141 है IQ, पढ़ चुके हैं 3000+ किताबें
short by / on Monday, 19 October, 2026
कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के अर्जुन प्रजापति को 4 साल की उम्र में IQ टेस्ट में 141 अंक मिले जो उन्हें 99.7वें प्रतिशत पर रखता है। माता-पिता के अनुसार, गुजरात में जन्मे अर्जुन ने करीब 18-महीने की उम्र में पढ़ना शुरू कर दिया था और अबतक 3,000+ किताबें पढ़ चुके हैं। उन्हें साइंस, मैथ्स, ह्यूमन बॉडी और एस्ट्रोनॉमी पसंद है।
read more at Tv9hindi
Load More