Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विविध समाचार

जापान के कानजावा ने 90 की उम्र में बॉडीबिल्डिंग में जीता मेडल, ऐसे मेंटेन करते हैं बॉडी
short by / on Saturday, 26 September, 2026
जापान के तोशिसुके कानाजावा ने 90 साल की उम्र में मास्टर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता जीती है। 1936 में जन्मे कानाजावा को बचपन से तैराकी और रेसलिंग का शौक था। वह 50 साल की उम्र में बॉडीबिल्डिंग में लौटे और 19 खिताब जीत चुके हैं। वह रोज़ जिम जाते हैं, मछली-मांस व शराब से परहेज़ करते हैं और 7 घंटे सोते हैं।
read more at Tv9hindi
बार्सिलोना में 3BHK के लिए 7 दिन का किराया ₹3.5 लाख, इंडियन फाउंडर ने खोली यूरोप की पोल
short by पंकज कसरादे / on Saturday, 26 September, 2026
स्पेन के बार्सिलोना में ठहरे भारतीय फाउंडर शिव प्रताप सिंह ने अपने 3BHK Airbnb अपार्टमेंट का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते के लिए इस अपार्टमेंट का किराया करीब ₹3.5 लाख था। वीडियो में उन्होंने घर का टूर कराया और यूरोप व भारत में रहने के खर्च की तुलना की। वीडियो पर यूज़र्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं।
क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक लें या रिवार्ड प्वॉइंट्स? जानें कौन देता है ज़्यादा वैल्यू
short by / on Saturday, 26 September, 2026
क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक और रिवार्ड प्वॉइंट्स में से कौन ज़्यादा वैल्यू देता है यह आपके खर्च के तरीके पर निर्भर करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किराना, पेट्रोल और ऑनलाइन शॉपिंग पर ज़्यादा खर्च करने वालों के लिए कैशबैक सीधा फायदा देता है जबकि बार-बार फ्लाइट या होटल बुक करने वालों को रिवार्ड प्वॉइंट्स से ज़्यादा वैल्यू मिल सकती है।
read more at Etnownews
महाराष्ट्र में जिलेटिन स्टिक से भरे डिब्बे में हुआ विस्फोट, 4 लोगों की मौत; 5 घायल
short by / on Saturday, 26 September, 2026
यवतमाल (महाराष्ट्र) में शनिवार को एक वेल्डिंग वर्कशॉप में जिलेटिन स्टिक से भरे डिब्बे में विस्फोट हो गया। ट्रैक्टर की मरम्मत के दौरान हुए धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 घायल हुए हैं। धमाके के बाद वर्कशॉप में आग लग गई। पुलिस जिलेटिन स्टिक के स्रोत और विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है।
read more at Tv9hindi
सांप ने निगल लीं 3 गोल्फ बॉल, बिना सर्जरी शरीर से निकाला गया बाहर; वीडियो हुआ वायरल
short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 26 September, 2026
अमेरिका के साउथ टेक्सस एवियन ऐंड एग्जॉटिक हॉस्पिटल ने वीडियो शेयर कर बताया है कि एक सांप ने 3 गोल्फ बॉल निगल ली थीं जिसके बाद बिना सर्जरी उसके शरीर से गेंदें निकाली गईं। वीडियो में सांप बेहोशी की स्थिति में दिखा और वेटरनरी टीम सावधानी से उसके शरीर से धीरे-धीरे गोल्फ बॉल को मुंह की तरफ लाती नज़र आई।
read more at Instagram
PIN लेकर हेलमेट दिया फिर सवारी बैठाए बिना ही चल पड़ा रैपिडो चालक, युवती के साथ हुआ अजीब वाकया
short by खुशी / on Saturday, 26 September, 2026
एक युवती ने X पर अपने साथ हुई अजीबो-गरीब घटना शेयर की है। युवती ने अपनी और रैपिडो राइड की तस्वीर शेयर कर बताया, "रैपिडो चालक लोकेशन पर पहुंचा, मैंने उसे पिन दिया...उसका दिया हेलमेट पहना...और वह मुझे लिए बिना ही निकल गया...वह 10-मिनट तक ड्राइव करता रहा...उसे पता नहीं चला कि पीछे सवारी नहीं है...बाद में वह लौट आया।"
MP में बच्चे का इलाज कराने आई महिला ने अस्पताल की छत से लगाई छलांग
short by / on Saturday, 26 September, 2026
मध्य प्रदेश के कटनी ज़िला अस्पताल में बच्चे का इलाज कराने आई महिला ने ऊपरी मंज़िल से छलांग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत खतरे से बाहर है। महिला के परिजन को सूचना दी गई है और पुलिस जांच कर रही है।
read more at Tv9hindi
कटनी: अस्पताल की छत से कूदी महिला, हालत गंभीर
short by / on Saturday, 26 September, 2026
मध्य प्रदेश के कटनी जिला अस्पताल में बीमार बच्चे को दिखाने आई 30 वर्षीय दुर्गा बंस्कार ने ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर चोटों के बावजूद डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
read more at Tv9hindi
'काउबॉय हैट' पहनकर दोस्त राहुल कनाल की पार्टी में पहुंचे सलमान खान, तस्वीर आई सामने
short by / on Saturday, 26 September, 2026
ऐक्टर सलमान खान अपने दोस्त राहुल कनाल की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान सलमान रॉयल ब्लू शर्ट, जींस और काउबॉय हैट पहने कैज़ुअल और कूल अंदाज़ में नज़र आए जिसकी तस्वीर सामने आई है। राहुल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा, "आपका वहां होना मेरे लिए कितना मायने रखता है...शब्दों में बयां नहीं कर सकता।"
read more at Timesnowhindi
एशियाई स्वर्ण पदक विजेता रहे पूर्व पहलवान लाभांशु ने डॉ तृप्ति से की सगाई, 2 महीने बाद शादी
short by / on Saturday, 26 September, 2026
एशियाई स्वर्ण पदक विजेता रहे पूर्व पहलवान लाभांशु शर्मा ने दिल्ली में डॉ तृप्ति शर्मा से सगाई की है। तृप्ति ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की है और वह इंटर्न डॉक्टर हैं। दोनों की शादी नवंबर 2026 में होेने वाली है। गौरतलब है, लाभांशु वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित किए जा चुके हैं।
read more at Republicbharat
Load More