Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
900 कर्मियों को निकालने वाले Better.com के पूर्व CEO विशाल गर्ग पर उनकी ही कंपनी ने किया केस
short by Rishi Raj / on Wednesday, 19 August, 2026
Better.com ने पूर्व CEO विशाल गर्ग के खिलाफ केस किया है ताकि वह खुद को दोबारा CEO बनाने के लिए शेयरधारकों का समर्थन न जुटा सकें। कंपनी ने गर्ग पर बोर्ड को बदलने के लिए कथित अवैध अभियान चलाने का आरोप लगाया है। 2021 में वीडियो कॉल पर 900 कर्मचारियों को निकालने वाले गर्ग को हाल में कंपनी ने हटा दिया था।
read more at facebook
मॉर्गन स्टेनली की ₹1 करोड़ की नौकरी छोड़ महिला ने चुनी फैशन टेक की राह, कहा- वो ज़िंदगी नहीं चाहिए
short by Rishi Raj / on Tuesday, 18 August, 2026
अमेरिका की 23-वर्षीय सोफिया जियांग ने मॉर्गन स्टेनली की ₹1-करोड़ सालाना की नौकरी 4-महीने बाद छोड़कर फैशन टेक की राह चुनी हैं। उन्होंने कहा, “जब मैंने अपने बॉस की ज़िंदगी देखी तो...मुझे एहसास हुआ कि मैं ऐसी ज़िंदगी नहीं चाहती।” अब वह एक फैशन टेक कंपनी में काम करने के साथ अपना कपड़ों का ब्रैंड ‘SofSet’ भी बना रही हैं।
read more at Hindustan Times
स्टार्टअप ने परमाणु आपदा से बचने के लिए लॉन्च की 'Oh Sh*T Kit'
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Monday, 17 August, 2026
एक टेलीहेल्थ स्टार्टअप ने $345 (करीब ₹33,000) की 'Oh Sh*T Kit' नामक इमरजेंसी किट बेचनी शुरू की है। कंपनी ने दावा किया है कि यह परमाणु आपदा या अन्य रेडियोलॉजिकल घटनाओं के दौरान लोगों को बचने में मदद कर सकती है। इसमें आयोडीन की गोलियां, शरीर से रेडियोधर्मी सीजियम निकालने वाली दवाएं और उल्टी-रोधी दवाएं शामिल हैं।
read more at amble
5-10 साल में AI की मदद से ठीक होंगी अधिकतर बीमारियां, एंथ्रोपिक के सीईओ का दावा
short by Tanya Jha / on Sunday, 16 August, 2026
एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई के अनुसार, अगले 5-10 वर्षों में AI अधिकतर ईंसानी बीमारियों के इलाज को संभव बना सकता है। उन्होंने एआई के प्रति नकारात्मकता फैलाने के दावों को खारिज कर कहा कि आम लोग कंपनियों, सरकारों और टेक उद्योग पर भरोसा नहीं करते और हमेशा यही सोचते हैं कि वे कोई नई परेशानी खड़ी कर रहे हैं।
read more at Inshorts
900 कर्मचारियों को वीडियो कॉल पर फायर करने वाले CEO विशाल गर्ग को Better.com ने हटाया
short by Rishi Raj / on Saturday, 15 August, 2026
Better.com के CEO विशाल गर्ग को 3 अगस्त को कंपनी से हटाया गया। 2021 में वीडियो कॉल पर 900 कर्मचारी निकालने वाले गर्ग ने अगले सीईओ डैनियल लुईस को लेकर कहा, “उन्होंने मुझे...धोखा दिया।” 27 जुलाई को लुईस को बोर्ड में शामिल किया गया था और एक हफ्ते बाद उन्होंने निदेशकों को गर्ग को हटाने के लिए मना लिया था।
read more at X
एंथ्रोपिक अपने AI मॉडल्स के लिए बिटकॉइन माइनर से ₹86,000 करोड़ की खरीदेगी कंप्यूटिंग पावर
short by Rishi Raj / on Tuesday, 11 August, 2026
एंथ्रोपिक ने बिटकॉइन माइनर कंपनी रॉयट प्लेटफॉर्म्स के साथ 20-साल के लिए $9.1 बिलियन (₹86,000 करोड़) का सौदा किया है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, रॉयट, एंथ्रोपिक को AI मॉडल चलाने के लिए 191-मेगावाट की कंप्यूटिंग पावर देगी जिसमें 96-मेगावाट की क्षमता 2027 के अंत तक उपलब्ध होगी। दो 5-साल के एक्सटेंशन से यह सौदा ₹1.53 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है।
read more at Livemint
कौन हैं अल्मोड़ा में अपनी पहली 'फ्लाइंग कार' का परीक्षण करने वाले युवा इनोवेटर रवि टम्टा?
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Sunday, 9 August, 2026
उत्तराखंड के इनोवेटर रवि टम्टा ने अल्मोड़ा में सिंगल-सीटर इलेक्ट्रिक 'फ्लाइंग कार' का सफल परीक्षण किया है। जागेश्वर धाम के पास काफलीखान गांव के निवासी टम्टा ने वर्षों के रिसर्च और डेवलपमेंट के बाद अपने स्टार्टअप 'हैपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड' के ज़रिए इसका प्रोटोटाइप तैयार किया। टम्टा ने कहा, "इसका उद्देश्य व्यक्तिगत हवाई परिवहन को बढ़ावा देना है।”
महंगे इन्फ्लुएंसर इवेंट को लेकर घिरा OpenAI, ₹2 लाख/रात वाले रिज़ॉर्ट पर उठे सवाल
short by Rishi Raj / on Tuesday, 4 August, 2026
OpenAI को करीब ₹2-लाख/रात वाले नेचर रिज़ॉर्ट में इन्फ्लुएंसर्स के लिए आयोजित दो-दिवसीय ‘OpenAI Summer Camp’ को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस कार्यक्रम में AI-टूल्स के सेशन और मधुमक्खी पालन जैसी आउटडोर-एक्टिविटी शामिल थी। आलोचकों ने इसे 'टोन-डेफ' बताते हुए कहा कि प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाली कंपनी का नेचर रिज़ॉर्ट में ऐसा आयोजन विडंबनापूर्ण है।
read more at Hindustan Times
AI ने प्रतिद्वंद्वी कंपनी को हैक करने में लगाए कई दिन, OpenAI को नहीं लगी भनक: रिपोर्ट
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Saturday, 25 July, 2026
'रॉयटर्स' के मुताबिक, OpenAI के एक AI एजेंट ने प्रतिद्वंद्वी कंपनी Hugging Face को हैक करने में कई दिन लगा दिए और खतरा टलने तक स्टार्टअप को इसकी भनक भी नहीं लगी। AI एजेंट ने 9 जुलाई को 'सैंडबॉक्स' से बाहर निकलने की कोशिश की, 11-13 जुलाई के बीच हैक किया और 20 जुलाई को दोनों कंपनियों में बातचीत हुई।
read more at Reuters
ना हाथ, ना टच; अब सिर्फ जीभ हिलाने से कंट्रोल होंगे आपके गैजेट्स!
short by Tanya Jha / on Saturday, 25 July, 2026
US के स्टार्टअप Augmental ने एक टचपैड लॉन्च किया है, जिससे यूज़र्स अपनी जीभ और सिर की हरकत से फोन-टैबलेट या कंप्यूटर को कंट्रोल कर सकते हैं। 'MouthPad' नामक डिवाइस छोटी हरकतों को कर्सर कंट्रोल, क्लिक, स्क्रॉलिंग-ड्रैगिंग में बदलता है। इसकी कीमत $1,400 (₹1.3 लाख) है और इसका मकसद खास ज़रूरतों वाले लोगों के लिए एक्सेसिबिलिटी को बेहतर बनाना है।
read more at Inshorts
Load More