राजस्थान के स्कूल में चलते हुए अचानक ज़मीन पर गिर पड़ा 10वीं का छात्र, हुई मौत
दौसा (राजस्थान) के एक स्कूल में शनिवार सुबह 10वीं का एक छात्र चलते हुए अचानक ज़मीन पर गिर गया जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता के अनुसार, बचपन से बेटे के हार्ट में छेद था और उसका इलाज जारी था। बकौल पुलिस, डॉक्टर ने हार्ट अटैक से उसकी मौत होना बताया है।
read more at इंडिया टीवी


