हमें दूसरी इंडस्ट्री में क्यों जाना चाहिए?: 'बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता' बयान पर महेश बाबू
तेलुगू ऐक्टर महेश बाबू ने 'बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता' बयान पर कहा है , "मैं हमेशा से तेलुगू फिल्में करना चाहता था।" उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा तेलुगू फिल्मों के देशभर में बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की...मेरा सपना सच हो रहा है...अपनी इंडस्ट्री छोड़कर हम दूसरी जगह क्यों जाएं?" बकौल महेश, वह सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं।


