Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कान के पास ही क्यों भिनभिनाते हैं मच्छर?

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 30 November, 2024
मच्छर इंसानों की सांस से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड, शरीर की गर्मी और पसीने की गंध से आकर्षित होते हैं। मच्छर 50 मीटर दूर से ही कार्बन डाइऑक्साइड को महसूस कर लेते हैं और हमारे सिर और कान के आसपास फड़फड़ाने के चलते हमें इनकी भिनभिनाहट अधिक स्पष्ट सुनाई देती है। मच्छर प्रति सेकेंड 1,000 बार तक फड़फड़ा सकते हैं।