जो रूट ने किया बड़ा कारनामा, इस मामले में अब केवल सचिन से पीछे
इंग्लिश बल्लेबाज़ जो रूट टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी में 120वां रन बनाते ही रूट के नाम 13,379* रन हो गए। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग को पछाड़ा जिन्होंने 13,378 रन बनाए थे। सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट में सर्वाधिक रन (15,921) का रिकॉर्ड है।
read more at ESPNcricinfo


