विश्व कप 2022 के फाइनल में जश्न को लेकर फीफा ने अर्जेंटीना के खिलाफ शुरू किया केस
फीफा ने 2022 विश्व कप के फाइनल में खिलाड़ियों के कथित दुर्व्यवहार और फेयर प्ले के उल्लंघन को लेकर अर्जेंटीना के फुटबॉल संघ के खिलाफ अनुशासनात्मक केस शुरू किया है। फीफा ने इसको लेकर अपने मीडिया और मार्केटिंग नियमों का हवाला दिया। दरअसल, फाइनल के बाद विश्व कप विजेता अर्जेंटीना के खिलाड़ी दौड़ते हुए इंटरव्यू ज़ोन से गुज़रे थे।
read more at न्यूज़ 24


