Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुठभेड़ में मारा गया आतंकी संगठन आईएस का सरगना, नवंबर 2022 में संभाली थी कमान

short by शुभम गुप्ता / on Friday, 4 August, 2023
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने गुरुवार को बताया कि उसके सरगना अबु हुसैन अल-हुसैनी अल-कुरैशी की सीरिया के इदलिब प्रांत में 'हयात तहरीर अल-शाम' समूह के साथ 'सीधी मुठभेड़' में मौत हो गई। आईएस ने बताया कि संगठन का अब नया प्रमुख अबू हफ्स अल-हाशिमी अल-कुरैशी है। अबु हुसैन अल-हुसैनी नवंबर 2022 में आईएस का प्रमुख बना था।
read more at ABP live