उद्धव ठाकरे ने 22 जनवरी को कालाराम मंदिर में होने वाली पूजा के लिए राष्ट्रपति को भेजा न्योता
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 22 जनवरी को नासिक के कालाराम मंदिर में महाआरती और महापूजन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया है। उन्होंने पत्र में लिखा, "अयोध्या भगवान श्रीराम का जन्म क्षेत्र है तो नासिक-पंचवटी दंडकारण्य उनका कर्म क्षेत्र है।" गौरतलब है, 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
read more at ABP न्यूज़


