बिहार में ड्यूटी पर शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार को अब मिलेगा ₹25 लाख का मुआवज़ा
बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने कहा है कि शहीद पुलिसकर्मियों/पदाधिकारियों के आश्रितों को अब ₹2 लाख की जगह ₹25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि विभिन्न राज्यों में 1 सितंबर 2022 से 31 अगस्त 2023 तक 188 पुलिसकर्मी शहीद हुए जिनमें बिहार के 8 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
read more at हिन्दुस्तान


