Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान का ₹5,880/पीस की दर से बेचा जा रहा है टुकड़ा

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 10 August, 2025
मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) अगले महीने 23 साल में पहली बार आउटफील्ड की नई सतह तैयार करने से पहले लॉर्ड्स मैदान के स्लैब बेच रहा है। प्रत्येक 1.2 मीटर x 0.6 मीटर स्लैब की कीमत £50 (करीब ₹5,880) है। इससे होने वाली आय का 10% एमसीसी फाउंडेशन को जाएगा जबकि शेष राशि मैदान की क्रिकेट सुविधाओं के लिए खर्च होगी।