महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आने के बाद महायुति के सभी विधायकों को मुंबई बुलाया गया: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद महायुति ने जीते हुए सभी विधायकों को मुंबई पहुंचने का आदेश दिया है। विधायकों के मुंबई पहुंचने के बाद आज महायुति के तीनों दल बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के विधायकों की अलग-अलग बैठक हो सकती है। महाराष्ट्र में महायुति ने 230 सीटों पर जीत दर्ज की है।
read more at इंडिया टीवी


