Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मनमोहन सिंह के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

short by प्रियंका वर्मा / on Friday, 27 December, 2024
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि भारत के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने संयुक्त बयान में कहा, "मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश अत्यंत दुखी है। हम ईश्वर से दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।"