झारखंड में हथियार के साथ पकड़ा गया PLFI उग्रवादी, कई थानों में दर्ज हैं 20 मामले
लातेहार (झारखंड) में पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सदस्य कैला यादव को मंगलवार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि यादव इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने वाला है जिसके बाद छापेमारी की गई। बकौल रिपोर्ट्स, यादव पर विभिन्न थानों में हत्या, आगजनी समेत 20 मामले दर्ज हैं।
read more at हिन्दुस्तान


