Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सलमान को धमकी देकर लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म कराने के लिए मांगे गए ₹5 करोड़

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 18 October, 2024
मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप नंबर पर भेजे गए धमकी भरे मेसेज में अभिनेता सलमान खान से ₹5 करोड़ मांगे गए हैं। मेसेज में लिखा है, "इसे हल्के में मत लेना अगर सलमान खान को ज़िंदा रहना है और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करनी है तो उन्हें ₹5 करोड़ देने होंगे, वरना हालत बाबा सिद्दीकी से बदतर होगी।"