रांची के 25 साल पुराने बिटुमिन घोटाला केस में 3 इंजीनियरों को सुनाई गई जेल की सज़ा
रांची (झारखंड) के बहुचर्चित बिटुमिन घोटाले के 25 वर्ष पुराने केस में ज़िले की सीबीआई कोर्ट ने 3 इंजीनियरों को 3-3 साल जेल की सज़ा सुनाई और उनपर ₹50,000-₹50,000 का जुर्माना लगाया है। तीनों इंजीनियरों ने फाइलों में सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य दिखाकर सरकारी राशि का गबन किया था। यह केस झारखंड राज्य बनने के पहले का है।
read more at लेटेस्टली


