Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मुताबिक दुनिया के सामने सबसे बड़े जोखिम कौन-कौनसे हैं?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 11 January, 2024
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ग्लोबल रिस्क्स रिपोर्ट 2024 के अनुसार, झूठी खबरें और दुष्प्रचार दुनिया के लिए सबसे बड़े अल्पकालिक जोखिम हैं। इसके बाद मौसम से जुड़ी घटनाएं, सामाजिक ध्रुवीकरण, साइबर असुरक्षा और सशस्त्र संघर्षों का स्थान है। वहीं, शीर्ष 10 दीर्घकालिक जोखिमों में अधिकतर जोखिम जलवायु से जुड़े हैं जिनमें मौसम से जुड़ी बड़ी घटनाएं शीर्ष पर हैं।