Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में विवाह पंजीकरण संशोधन बिल पारित, विपक्ष ने कहा- यह बाल विवाह को अनुमति देगा

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 18 September 2021
राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष के वॉकआउट के बीच 2009 के अनिवार्य विवाह पंजीकरण संबंधी कानून में संशोधन के लिए विधेयक पारित हुआ जिसके चलते बाल विवाह का पंजीकरण हो सकेगा। बिल के तहत अभिभावकों को बाल विवाह के 30-दिनों के भीतर इसकी सूचना देनी होगी। बीजेपी विधायक अशोक लाहोटी के अनुसार, यह विधेयक बाल विवाह को अनुमति देगा।