अल्लाह ने मुझे ऐसा लुक दिया है कि मैं हंसता भी हूं तो लोग डर जाते हैं: पाकिस्तानी स्पिनर साजिद
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में 19 विकेट लेने वाले पाकिस्तानी स्पिनर साजिद खान से प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने कहा कि वह अपनी गेंदबाज़ी से इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों को डरा रहे हैं। इसके जवाब में साजिद ने कहा, "मैंने किसी को नहीं डराया...अल्लाह ने मुझे ऐसा लुक दिया है कि मैं हंसता भी हूं...तो लोग डर जाते हैं।"


