रूस के चौथे सबसे अमीर शख्स की ₹543 करोड़ की सुपरयॉट को इटली ने किया ज़ब्त
इटली के अधिकारियों ने इम्पीरिया में रूसी अरबपति एलेक्सी मोर्दशोव की €6.5 करोड़ (₹543 करोड़) की 'लेडी एम' नामक सुपरयॉट को ज़ब्त कर लिया है। यूरोपीय संघ ने हाल ही में मोर्दशोव पर प्रतिबंध लगाए थे। ब्लूमबर्ग के अनुसार, रूसी स्टील फर्म सेवरस्टल के 56-वर्षीय चेयरमैन मोर्दशोव $20.1 अरब की संपत्ति के साथ रूस के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
read more at BloombergQuint


