उत्तराखंड के बागेश्वर में एक घर में सड़ी-गली हालत में मिले महिला व उसके 3 बच्चों के शव
बागेश्वर (उत्तराखंड) के जोशीगांव में गुरुवार को एक घर से 36 वर्षीय महिला व उसके 3 बच्चों के शव सड़ी-गली हालत में बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, घर में खाना और राशन नहीं था व संभवतः चारों ने ज़हर खाकर खुदकुशी की होगी। बकौल पुलिस, नौकरी के नाम पर लोगों को ठगने वाला महिला का पति फिलहाल फरार है।
read more at हिन्दुस्तान


