ट्रंप के भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाले प्रस्ताव को यूरोपीय यूनियन ने ठुकराया: रिपोर्ट
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय यूनियन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के 'भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने' के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। यूरोपीय यूनियन पहले ही रूस पर व्यापक प्रतिबंध लगा चुका है और जुलाई में उसने अपने उपायों का विस्तार करते हुए दो चीनी बैंकों और एक बड़ी भारतीय रिफाइनरी को भी इसमें शामिल किया।
read more at News18 हिंदी


