गुजरात में 5 वर्षों में ₹2 लाख करोड़ से अधिक का निवेश करेगा अदाणी समूह, देगा 1 लाख नौकरियां
उद्योगपति गौतम अदाणी ने बुधवार को वाइब्रेंट गुजरात समिट-2024 में कहा, "अदाणी समूह अगले 5 वर्षों के भीतर गुजरात में ₹2 लाख करोड़ से अधिक का निवेश करेगा जिससे 1 लाख लोगों को रोज़गार मिलेगा।" उन्होंने कहा, "हमने पिछली समिट में 2025 तक ₹55,000 करोड़ के निवेश का एलान किया था...हम ₹50,000 करोड़ के निवेश को पार चुके हैं।"
read more at इंडिया टीवी


