88 वर्षीय शख्स ने पंजाब में जीती ₹5 करोड़ की लॉटरी
डेराबस्सी (पंजाब) के 88-वर्षीय शख्स महंत द्वारका दास ने ₹5 करोड़ की 'लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी' जीती है। उन्होंने कहा, "मुझे खुशी हो रही है। जीती हुई रकम को अपने दोनों बेटों और अपने 'डेरा' में बांट दूंगा।" द्वारका दास ने बताया कि वह हर महीने लॉटरी टिकट खरीदते थे और पिछले 35-40 वर्षों से ऐसा कर रहे थे।
read more at News18 हिंदी


