दुबई में केरल समुदाय के इवेंट में अफरीदी के शामिल होने पर आयोजकों ने दी सफाई
दुबई (यूएई) में केरल समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और उमर गुल के पहुंचने पर विवाद के बाद आयोजकों ने माफी मांगी है। कोच्चि विश्वविद्यालय बीटेक अलुमनाई असोसिएशन (सीयूबीएए) ने कहा है कि उन्होंने अफरीदी और गुल को आमंत्रित नहीं किया था। बकौल सीयूबीएए, दोनों वहां किसी और कार्यक्रम के लिए आए हुए थे।
read more at हिन्दुस्तान


