गुजरात में तटरक्षक बल ने डूब रही नाव में सवार 6 मछुआरों की बचाई जान
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजरात तट से करीब 80 किलोमीटर दूर अरब सागर में एक डूबती हुई नाव में सवार 6 मछुआरों को रेस्क्यू किया है। आईसीजी ने बताया कि आपात संदेश मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बचाव दल ने पंप के ज़रिए नौका में भरे पानी को निकाला व मछुआरों को आईसीजी पोत पर लाया गया।
read more at भाषा


