लुकाकू ने बेल्जियम के विश्व कप से बाहर होने के बाद मुक्का मारकर तोड़ी डगआउट की विंडो
फीफा विश्व कप 2022 से बेल्जियम के बाहर होने के बाद स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू मैदान से बाहर आते वक्त भावुक नज़र आए और उन्होंने हताशा में डगआउट की विंडो पर मुक्का मारकर उसे तोड़ दिया। बेल्जियम के सहायक कोच थियरी हेनरी उन्हें सांत्वना देते दिखे। गौरतलब है कि बेल्जियम टूर्नामेंट के 2018 संस्करण में तीसरे स्थान पर रहा था।
read more at The Independent


