एमपी में फिल्मी अंदाज़ में दिनदहाड़े कारोबारी के अपहरण का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
बड़वानी (मध्य प्रदेश) में फिल्मी अंदाज़ में मनोज पारिख नामक कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग मनोज की दुकान में घुसकर जबरन उसे उठाकर कार में ले जाते दिख रहे हैं। बकौल पुलिस, ₹50-₹60 लाख के लेनदेन के विवाद में अपहृत मनोज को कुछ घंटों बाद छुड़ा लिया गया।
read more at R. भारत


