बाइक पर दो लड़कियों को बिठाकर मुंबई में स्टंट करने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई में दो लड़कियों को बाइक पर बिठाकर स्टंट करने वाले 24-वर्षीय शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है व दोनों लड़कियों की पहचान करने व उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। वायरल वीडियो में वह बाइक पर एक लड़की को आगे और एक को पीछे बिठाकर स्टंट करता दिखा था।
read more at ABP न्यूज़


