नैशनल कॉन्फ्रेंस अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव: फारूक अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पत्रकार द्वारा 'INDIA' गठबंधन में सीट शेयरिंग से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर कहा है, "जम्मू-कश्मीर नैशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी।" गौरतलब है कि हाल ही में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) विपक्षी गठबंधन 'INDIA' को छोड़कर एनडीए में शामिल हो गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


