Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत के साथ जारी सैन्य गतिरोध के बीच चीन ने पारित किया नया भूमि सीमा कानून

short by जय शंकर ठाकुर / on Tuesday, 26 October 2021
भारत के साथ जारी सैन्य गतिरोध के बीच चीन ने नया भूमि सीमा कानून पारित किया है जो 1 जनवरी 2022 से लागू होगा। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, इस कानून का उद्देश्य सीमा पर रक्षा, सामाजिक एवं आर्थिक विकास में समन्वय को बढ़ावा देना है। नए कानून में सीमाओं पर आर्थिक सहयोग क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव है।