केजरीवाल के निजी सचिव से ईडी ने शराब नीति केस में की पूछताछ, दुर्गेश पाठक को भी भेजा समन
ईडी ने सोमवार को शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार से पूछताछ की। ईडी ने इसी केस में दिल्ली के 'आप' विधायक दुर्गेश पाठक को भी समन भेजकर आज ही पेश होने को कहा है। इस केस को लेकर केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
read more at इंडिया टीवी


