राजा भैया के समर्थन से नहीं बल्कि अपने बल पर चुनाव जीतेगी बीजेपी: यूपी के डिप्टी सीएम केशव
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में एक प्रेसवार्ता के दौरान गुरुवार को कहा, "राजा भैया के समर्थन से नहीं बल्कि बीजेपी अपने संगठन व काम के बल पर चुनाव जीतेगी।" इससे पहले राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रतापगढ़ के ज़िलाध्यक्ष ने कहा था, "बीजेपी को हराने के लिए हम सपा को समर्थन देंगे।"
read more at जनसत्ता


