एमपी में मेयर चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार की हुई हार, घोषित की थी ₹170 करोड़ की संपत्ति
इंदौर (मध्य प्रदेश) में मेयर पद के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला को रविवार को 1.33 लाख मतों से हराया। कांग्रेस विधायक शुक्ला राज्य में मेयर पद के चुनावों में सबसे अमीर उम्मीदवार थे जिन्होंने चुनावी हलफनामे में अपने व अपनी पत्नी के नाम ₹170 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी।
read more at भाषा


