यूपी में रामलीला के मंच पर अश्लील डांस करती दिखीं 2 डांसर, केस दर्ज
औरैया (उत्तर प्रदेश) के अरवा कटरा में रामलीला के मंच पर अश्लील डांस करती 2 महिला डांसर का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने रामलीला कमिटी के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, कमिटी ने प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति का उल्लंघन किया जिसके चलते केस दर्ज किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


