राजस्थान के सांसद हनुमान बेनीवाल ने रोड शो के दौरान पुलिसकर्मियों को कहा- 'गेट आउट'
नागौर (राजस्थान) सांसद व आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पुलिसकर्मियों को 'गेट आउट' कहते दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिसकर्मी नियमों का हवाला देते हुए रात 10-बजे के बाद हो रहे रोड शो को रोकने पहुंचे थे। वीडियो में बेनीवाल कार्यकर्ताओं से कहते दिखे, "डरना नहीं, चुनाव एसडीएम और थानेदार नहीं हम लड़ेंगे।"
read more at Public


