पाकिस्तान में हुआ आत्मघाती हमला, 5 चीनी नागरिकों सहित 6 लोगों की हुई मौत
खैबर पख्तूनख्वा (पाकिस्तान) में मंगलवार को हुए एक आत्मघाती हमले में 5 चीनी नागरिकों सहित 6 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया है कि हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन से चीनी इंजीनियरों के काफिले को टक्कर मारी थी। मृतकों में एक शख्स पाकिस्तानी ड्राइवर है।
read more at News18 हिंदी


