मैंने 6 दिन तक वॉटर फास्ट किया था: सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला
सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने बताया है कि उन्होंने 6 दिन तक वॉटर फास्ट किया था। उन्होंने कहा, "कॉफी नहीं, कुछ नहीं। जब मैंने यह किया था तो उत्साहित और काफी अच्छा महसूस किया था लेकिन बाद में मुझे लगा कि मेरा मेटाबॉलिज़्म धीमा हो गया है। अतिव्यस्त जीवन वाले शहरों में यह शायद काम नहीं करता।"


