कृषि कानूनों पर सरकार का रुख सकारात्मक लेकिन एमएसपी पर अब भी सवाल है: टिकैत
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत ने सरकार के 3 कृषि कानून को निरस्त करने के फैसले को सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा है कि सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा, "हम संसद में कृषि कानूनों को निरस्त होते हुए देखने से पहले वापस नहीं जा रहे हैं...एमएसपी पर अब भी बड़ा सवाल है।"


