बिहार में गाली देने का आरोप लगाने वाले आईपीएस अधिकारी को भेजा गया कारण बताओ नोटिस
बिहार की डीजी (होमगार्ड) शोभा ओहटकर ने शुक्रवार को आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के 'डीजी मैडम के मुख से गालियां ही सुन रहा हूं' वाले आरोप पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। विकास वैभव से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीजी ने कहा कि अधिकारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी की छवि खराब करने की कोशिश की।
read more at हिन्दुस्तान


