Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रेन की खिड़की से मोबाइल छीनने वाले युवक को बिहार में यात्रियों ने कई किमी तक लटकाए रखा

short by राकेश / on Thursday, 15 September 2022
बेगूसराय (बिहार) में चलती ट्रेन की खिड़की से मोबाइल छीनने वाले एक युवक को यात्रियों ने पकड़ लिया और कई किलोमीटर तक उसे लटकाए रखा। यात्रियों के अनुसार, युवक ट्रेन की खिड़की से मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था और तभी लोगों ने उसके हाथ पकड़ लिए। वीडियो में आरोपी हाथ नहीं छोड़ने की गुहार लगाता दिख रहा है।